फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फ्लोर एक्सरसाइज में शाहिद अली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन कई खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किए है। ये प्रतियोगिताएं 31 अगस्त तक चलेंगी। इसी क्रम में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज में शाहिद अली प्रथम, अक्षय प्रजापति द्वितीय, पॉमेल हॉर्स में रोजर सागर प्रथम, मृत्युंजय सक्सेना द्वितीय, रोमन रिंग्स में दिव्यांशु गुप्ता प्रथम, अमन सागर द्वितीय, वॉल्टिंग टेबल में अक्षय प्रजापति प्रथम, सौम्य सिंह द्वितीय, पैरलल वार्स में दिपांशु गुप्ता प्रथम, अमन सागर द्वितीय, हॉरिजॉन्टल बार में अक्षय प्रजापति प्रथम, अनुराग सिंह द्वितीय और व्यक्तिगत चैंपियन में दिपांशु प्रथम, अमन द्वितीय स्थान पर रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, प्रशिक्षक संतोष शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी किशन लाल, प्रशिक्षक राजेश यादव, विपिन कुमार, योगिता कुमारी, विवेक प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें