मढ़ीनाथ की शगुन (13) ने अपनी गली में बैडमिंटन खेलते हुए मेहनत के बल पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता तक का सफर तय किया है। उन्होंने इस साल प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय प्रतियाेगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह मंडल और जिले में अव्वल रहीं। शगुन बताती हैं कि पिछले साल अभ्यास ठीक से नहीं हो सका इसलिए आगे नहीं बढ़ सकीं। इस बार मेहनत कर बेहतर अभ्यास और एकाग्रता के साथ उन्होंने न केवल दूसरा स्थान पाया, बल्कि प्रदेश की टीम में भी जगह बना ली है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने का विचार किया है। वह खेल और पढ़ाई को समान महत्व देती हैं।