फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरी पहाड़ी संस्कृति की छटा

Mon, 24 Jul 2023 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से सीबीगंज के सरस्वती स्कूल में हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी संस्कृति की छटा देखी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सांसद संतोष कुमार गंगवार ने हरेला को हरियाली का पर्याय बताते हुए कहा कि पर्यावरण ठीक न होने के कारण आज पूरी दुनिया में विपरीत परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। संस्था के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान पर्यावरण के लिए कार्य करने पर रूपाली मेहरोत्रा को वृक्षमित्र सम्मान दिया गया। वहीं, 85 वर्षीय जानकी तिवारी और चीन के साथ युद्ध में शामिल रहे 80 वर्षीय पूर्व सैनिक शेर सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक पंत, डाकघर के प्रवर अधीक्षक अमित दत्त, जयदीप लुनियाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान संगीता घिल्डियाल, लक्ष्मी धसमाना, कल्पना रावत, कल्पना चौधरी, मुन्नी राणा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें