फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 महिला सिपाहियों का यौन शोषण... लाखों रुपये भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सजातीय व नई तैनाती वाली महिला पुलिसकर्मियों को बनाता था शिकार
विज्ञापन

बरेली। लखीमपुर खीरी निवासी आठवीं पास युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर और शादी का झांसा देकर 12 महिला सिपाहियों का यौन शोषण किया। धोखाधड़ी कर उनसे लाखों रुपये भी हड़प लिए। बरेली में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने धोखा खाने के बाद उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे सेटेलाइट बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी राजन लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिदनिया गढ़ी का निवासी है। 13 जुलाई को जिले के ही एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि खुद को उसका सजातीय और कुंवारा बताकर राजन ने महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा दिया और बहाने से कई लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

उसके मोबाइल फोन में कई महिला सिपाहियों से चैट व उनके फोटो मिले। आरोपी के भी कई फोटो पुलिस की वर्दी में मिले। यहां तक कि सलामी गारद देने वाली विभागीय पोशाक में भी उसके कई फोटो मोबाइल में थे, जिन्हें वह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगाकर रखता था।
आरोपी ने बताया कि अयोध्या में तैनात एक कथित पुलिसकर्मी ने पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए थे। इसके बाद उसने पुलिसवालों का लाइफ स्टाइल सीख लिया और महिला सिपाहियों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें धोखा देने लगा।
विज्ञापन

राजन खुद को पुलिसकर्मी बताकर ऐसी महिला सिपाहियों की तलाश करता था, जिनकी नई नौकरी लगी हो और उनका सरनेम उसके जैसा हो। उन्हें शादी का झांसा देकर वह रुपये ऐंठता था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं, हालांकि शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का एक ही मामला कोतवाली में लिखा गया है। उसके खातों की भी जांच कराई जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें