आंवला। महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में हरीश और भगवान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 10 साल पहले भमोरा के गांव के एक युवक से हुई थी। मायके आईं तो वहां परिचित युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और ससुराल नहीं लौटने दिया। इस बीच कई बार यौन शोषण किया। शादी के लिए कहने पर टालमटोल की। दो माह पहले शादी से मुकर गया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।