दो साल की आयु से पहले लगना है यह इंजेक्शन
डॉक्टरों ने इलाज में जोलगेंस्मा नामक इंजेक्शन की आवश्यकता बताई, जिसकी कीमत 17.5 करोड़ रुपये हैं। सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. रत्ना दुआपुरी के अनुसार मिशिका को दो वर्ष की आयु से पहले यह इंजेक्शन लगना जरूरी है। इलाज न मिलने पर उसे लेने और कुछ निगलने में समस्या हो सकती है।
परिवार इतने रुपयों के इंतजाम के लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, बरेली सांसद संतोष कुमार गंगा व अब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठ से मिलकर आर्थिक मदद की गुहार लगा चुकी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सिफारिश करने का आश्वासन दिया है।
नेहा सक्सेना के अनुसार कोई भी व्यक्ति मिलाप पर सहायता देने के लिए लिंक
https://milaap.org/fundraisers/support-mishika-saxena/ पर जा सकता है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7358398234 पर संपर्क किया जा सकता है।