फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सात महीने की बच्ची को है दुर्लभ बीमारी, इलाज के लिए 17.5 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत

Sun, 02 Apr 2023 07:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, लखनऊ / बरेली

सार

स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (एसएमए-1) दुर्लभ बीमारी से जूझ रही मिशिका के माता-पिता बरेली के रहने वाले हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
मिशिका सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली महज सात महीने की मिशिका सक्सेना को स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (एसएमए-1) नाम की दुर्लभ बीमारी है। इसके इलाज के लिए उसे 17.5 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगाया जाना है, लेकिन परिवार की हालत ऐसी नहीं है कि यह खर्च वहन कर सके। 

विज्ञापन


आमजन से यह रकम जुटाने के लिए मिलाप फाउंडेशन, इंपैक्ट गुरु समेत कई वेबसाइट के लिए आर्थिक मदद मांगी जा रही है। इनके जरिए उन्हें अब तक 60 लाख रुपये की रकम मिल चुकी है। अभी लंबी रास्ता तय करना है। इसको देखते हुए मिशिका का परिवार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सहायता की गुहार लगाना चाहता है। 

मिशिका के माता-पिता बरेली के रहने वाले हैं। उसकी मां नेहा सक्सेना ने बताया कि काम के सिलसिले में उनके पति मुदित और वह नोएडा में रहती हैं। एक दिन मिशिका बैठे-बैठे गिरने लगी। खेलते समय वह अपना भी नहीं उठा पा रही ती। बच्ची की हालत देखकर वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। यहां जांच में पता चला है कि उसे स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (एसएमए-1) नाम की दुर्लभ बीमारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल की आयु से पहले लगना है यह इंजेक्शन 

डॉक्टरों ने इलाज में जोलगेंस्मा नामक इंजेक्शन की आवश्यकता बताई, जिसकी कीमत 17.5 करोड़ रुपये हैं। सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. रत्ना दुआपुरी के अनुसार मिशिका को दो वर्ष की आयु से पहले यह इंजेक्शन लगना जरूरी है। इलाज न मिलने पर उसे लेने और कुछ निगलने में समस्या हो सकती है। 

परिवार इतने रुपयों के इंतजाम के लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, बरेली सांसद संतोष कुमार गंगा व अब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठ से मिलकर आर्थिक मदद की गुहार लगा चुकी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सिफारिश करने का आश्वासन दिया है। 

नेहा सक्सेना के अनुसार कोई भी व्यक्ति मिलाप पर सहायता देने के लिए लिंक https://milaap.org/fundraisers/support-mishika-saxena/ पर जा सकता है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7358398234 पर संपर्क किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें