बरेली। अनुरक्षण कार्यों के बीच शहर के महानगर और हारुनगला उपकेंद्र के फीडरों पर शटडाउन के कारण सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी हरुनगला उपकेंद्र में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और अन्य कार्यों के बीच हरुनगला और सुपरसिटी फीडर शटडाउन रहेंगे। दोनों फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 3/11 केवी महानगर उपकेंद्र महानगर फीडर पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। महानगर उपकेंद्र के ही आशुतोष सिटी पोषक के मुंशीनगर और खंडेलवाल नगर ट्रांसफार्मर पर केबल के काम के कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद