फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध कब्जेदारों को सात दिन का अल्टीमेटम, फिर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध कब्जेदारों को नगर निगम ने शनिवार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में अगर लोग कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। तालाब और स्कूल की जमीन पर 40 मकान बने हैं। इन्हें गिराकर जमीन खाली करने के लिए नगर निगम ने 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था जो बीत चुका है। अब उनको सात दिन का समय और दिया गया है। डेलापीर में तालाब की जमीन पर नौ और महेशपुर ठाकुरान में चार मकान बने हैं। शाहाबाद में सरकारी स्कूल की जमीन पर 27 मकान अवैध कब्जा करके बनाए गए हैं। अब तक सिर्फ सुनील नाम के एक व्यक्ति ने अपना मकान खाली किया है। बाकी 39 लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें