शेरगढ़। विकासखंड की ग्राम पंचायत इटौआ में तैनात पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज को ग्रामीणों की शिकायतों और कार्य में अनुशासनहीनता व लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत की तरफ से सेवा समाप्ति कर दी गई है। सेवा समाप्ति से पहले उक्त पंचायत सहायक को कई नोटिस दिए गए। लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने के चलते उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, विकासखंड की ग्राम पंचायत इटौआ में तैनात पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज को ग्रामीणों की विभिन्न शिकायतों व अनुशासनहीनता और विभागीय कार्य में लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत की ओर से नोटिस भेजे गए थे। इसमें उसके द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसके चलते 9 दिसंबर को ग्राम पंचायत में सचिव प्रधान व सदस्यों की हुई बैठक में दो तिहाई बहुमत के आधार पर पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज की संविदा सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। संवाद