फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पितांबरपुर रेलवे फाटक के पास नहीं बनाई सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे फाटक के ओवर ब्रिज का कार्य कर रहे ठेकेदार ने अभी तक सर्विस लेन नहीं बनवाई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए कहने पर ठेकेदार व उसके कर्मचारी लोगों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। मठिया निवासी विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लोगों के निकलने के लिए सर्विस लेन नहीं बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां मानक के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। काम करने वाले मजदूरों के पास कोई सेफ्टी के इंतजाम नहीं हैं। यहां से निकलने वाली 50 हजार की आबादी व 50 से 60 गांवों के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। लोगों के निकलने के लिए सर्विस लेन भी नहीं बनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें