बरेली। बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन शनिवार को सर्वर ठप होने के कारण रामपुर बाग स्थित कार्यालय पर लोग शाम तक डटे रहे। सुबह से ही कार्यालय परिसर में उपभोक्ता जुटने लगे थे। दोपहर दो बजे तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद साइट ठप होने की वजह से वहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। उनको आस थी कि शाम पांच बजे से पहले साइट खुल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं से बार-बार आग्रह किया जाता रहा है समय से पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर लें। अंतिम दिन अधिक भीड़ होने के कारण दोपहर बाद से सर्वर नहीं चल रहा है।