फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बावर्ची की नौकरी के लिए भेजा सऊदी, वहां झाड़ू-पोछा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शातिरों ने बावर्ची की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को सऊदी अरब भेज दिया। वहां युवक पर झाडू पोंछा करने का दबाव बनाया गया। युवक के पिता ने बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

नवादा शेखान निवासी इफ्तेखार अंसारी ने बताया कि मोहल्ले की रेनू व उसकी भाभी अंजुम उनके घर आए थे। इन्होंने बताया कि उनका भाई रिजवान सऊदी में काम कर रहा है। तम भी अपने बेटे अजीम को हाउस कुक की नौकरी के लिए सऊदी भेज दो। रेनू और अंजुम ने इफ्तिखार से कई बार में 1.65 लाख रुपये ले लिए। अजीम को दिल्ली से सऊदी अरब के रियाद भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर अजीम को झाडू-पोछा करने के लिए कहा गया।
मना करने पर कफील ने उनसे 2500 रियाल छीन लिए। अजीम को भूखा-प्यासा रखकर कई तरह के काम करवाए। अजीम के पिता इफ्तेखार ने टिकट करवाकर उसे भारत बुलाया। आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। बारादरी थाने में रेनू, अंजुम और रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें