फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव बोले: दवाब, प्रभाव के बीच ईमानदारी से काम करना पत्रकारिता की चुनौती

Sat, 02 Sep 2023 05:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा कि पत्रकारिता ऐसा पेशा है, जिसमें हर पल चुनौतियां होती हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने पत्रकारिता की चुनौतियों पर बात की। इससे पहले उन्होंने रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद क्लब की पुस्तक का विमोचन किया। चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान व रोटरी क्लब की टीम ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि विनोद अग्निहोत्री को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी खबरों के उपभोक्ता हैं। आपको पता नहीं कि मीडिया की चुनौतियां क्या हैं? एक पत्रकार की क्या चुनौतियां हैं। यह ऐसा पेशा ऐसा जिसमें हर पल चुनौतियां होती हैं। दवाब, प्रभाव के बीच ईमानदारी से काम करना पत्रकारिता की चुनौतियां हैं। हम आप जैसे सभी पाठकों की निगरानी में हर समय हैं। हम जो भी करते हैं, उससे बच नहीं सकते।

ये भी पढ़ें- साक्षात्कार: वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव का पत्रकारिता की नई पीढ़ी को संदेश, कहा- पढ़िए और पढ़ते रहिए
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का काम है कि जो जैसा हो रहा है उसे तथ्यों के साथ उसी रूप में पहुंचा दें। मगर सिर्फ यह काफी नहीं है। जरूरी यह है कि हर तथ्य, सत्य और जिस संदर्भ की घटना हो उसी रूप में आप तक पहुंचे। जिस तरह समाज के हर वर्ग के हर व्यक्ति के ऊपर एक समय में कई प्रभाव और कई तरह के दबाव एक साथ काम करते हैं, ठीक वैसे ही पत्रकारिता पर दबाव और प्रभाव एक साथ काम करते हैं। यह पत्रकार पर निर्भर करता है कि वह यह सोचे कि मैं करूं क्या?
विज्ञापन


उन्होंने सवाल दागा कि आप सभी ने यह जानने की इच्छा कभी की है कि पत्रकार के जीवन की आंतरिक दिक्कतें क्या हैं? आप सभी को उनके जीवन के संघर्ष के बारे में पता नहीं होता। पत्रकार के पास कोई सुरक्षा नहीं है, फिर भी वह युद्ध, दंगा, प्राकृतिक आपदाओं को कवर करते हैं। पूरी दुनिया में हर साल डेढ़ सौ से अधिक पत्रकार मार दिए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके चौहान ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें