फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस के पांच संदिग्ध केस मिले, जांच को प्रयोगशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ने से पशुपालक चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को पांच और गोवंशीय पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिलने पर उनके नमूने जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं।
विज्ञापन

भदपुरा के क्योलड़िया और मौजमपुर गांव में कई पशुओं की त्वचा पर मोटे दाने दिख रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पहले तो पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब दाने और बढ़े हो गए, पशुओं को बुखार भी आ रहा था। टीम ने क्यूलड़िया गांव से तीन व मौजमपुर से दो गोवंश के नमूने लिए हैं। इन पशुओं को आइसोलेट किया गया है। अन्य पशुओं की भी निगरानी की गया तो नमूने लिए गए।
2300 पशुओं को लगाई वैक्सीन
पशुपालन विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 20 गोशालाओं में 2300 पशुओं को वैक्सीन लगाई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि संदिग्ध केस मिलने पर पांच पशुओं के नमूने जांच को भेजे गए हैं। हालांकि ये पशु चारा खा रहे हैं। बुखार भी अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें