फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल में दरोगा को देखकर चिल्लाया पति- इन्हीं ने दिनभर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज कोतवाली में पति की पिटाई और दुष्कर्म पीड़िता के जहर खाने के बाद की कार्रवाई को लेकर इंस्पेक्टर नवाबगंज राजकुमार शर्मा और दरोगा प्रमोद कुमार घिर गए हैं। उन्होंने महिला को शुरू में जितने तेवर दिखाए, बाद में उतने ही बैकफुट पर आकर कार्रवाई कर दी। महिला के पति ने अफसरों की मौजूदगी में दरोगा पर पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार रात में दुष्कर्म की घटना बताकर महिला बृहस्पतिवार सुबह ही पति के साथ थाने पहुंच गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता के मुताबिक तहरीर देते ही पुलिस ने उन दोनों से सख्ती शुरू कर दी। उन पर फर्जी रिपोर्ट कराने का आरोप लगाया। फिर महिला के पति को ही थाने में बैठा लिया। इस दौरान महिला कभी इंस्पेक्टर तो कभी दरोगा व मुंशी के पास चक्कर काटती रही पर न तो उसकी रिपोर्ट लिखी गई और न ही उसके पति को छोड़ा गया। महिला का आरोप था कि सत्तापक्ष के एक नेता के इशारे पर इंस्पेक्टर ऐसा कर रहे थे। पुलिस दूसरे पक्ष से मिली है। एक बार पहले भी उसके मामले को खारिज किया जा चुका है।
महिला के जहर खाने के बाद आनन-फानन उसके पति को छोड़ा गया। वह बच्चे को गोद में उठाए जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसने सीओ हर्ष मोदी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दरोगा प्रमोद कुमार की ओर अंगुली दिखाकर बताया कि इन्हीं ने उसे थाने में पीटा था। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर के इशारे पर दरोगा ने ऐसा किया।
विज्ञापन

पुलिस की कहानी...जमीन के विवाद को लेकर है खींचतान
बरेली। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने अपने खर्च पूरे करने के लिए पिछले साल जमीन दूसरे पक्ष को बेची थी। महिला इस बात को लेकर अपने पति से भी नाराज थी। दोनों का झगड़ा होता था, जिसके बारे में आसपास के लोगों ने भी बताया है। पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त 2023 को महिला ने नवाबगंज थाने में दूसरे पक्ष के एक वकील समेत कुछ लोगों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में बयान के दौरान उसने दुष्कर्म का आरोप भी लगा दिया। पुलिस की विवेचना में आरोप गलत साबित हुए और पांच अक्तूबर को ही इसमें फाइनल रिपोर्ट लग गई। इसके बाद महिला ने बुधवार रात इन्हीं लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। पूछताछ की जा रही थी। महिला के पति को पीटा नहीं गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें