फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवकोला गांव में घुसा दूसरा सियार, बकरी का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात 20 लोगों पर किया था हमला, वन विभाग की टीमें कर रहीं कॉम्बिंग
विज्ञापन

आंवला। देवकोला गांव में बृहस्पतिवार रात दूसरा सियार घुस आया। उसने एक बकरी का शिकार भी किया। वन विभाग की टीमें शुक्रवार को भी कॉम्बिंग करती रहीं, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
आंवला रेंज के देवकोला और रम्पुरा गांव में बुधवार रात रैबीज संक्रमित सियार ने हमला करके 20 लोगों को घायल कर दिया था। चार अन्य लोगों को भी पंजे लगे थे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को मार डाला, लेकिन अब दूसरे सियार की दस्तक से वे दहशत में हैं। गांव के श्रीपाल, आशाराम, मोरपाल, वीरेश और कन्हाई आदि का कहना है कि सियारों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। वे रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार और घायलों को लगाई गई एआरवी
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव में टीम भेजी गई तो रेखा, कुंवर सिंह, कलक्टर सिंह और नवल किशोर ने बताया कि वह भी सियार के हमले में घायल हुए हैं। इस पर चारों लोगों को प्राथमिक इलाज देने के साथ ही एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ ही दोनों गांवों में सियार के हमले में घायल ग्रामीणों की संख्या 24 हो गई है। संवाद
विज्ञापन


वन विभाग की टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को सुझाव दिया गया है कि वे अकेले घरों से न निकलें। दरवाजे बंद रखें और भयभीत न हों। - शीशपाल सिंह विष्ट, रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें