फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर जमा कराएं 5.52 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की तरफ से शुक्रवार को बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। आठ व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया गया। बकायेदारों से 5.52 लाख रुपये संपत्ति कर जमा कराया गया। जोन प्रथम में महेशपुर अटरिया निवासी तोता राम, वीडियो कॉलोनी सैदपुर हांकिस निवासी जय पाल, जोन द्वितीय में फाल्तूनगंज निवासी रामेश्वर, चुनिया, आलमगिरीगंज निवासी सिराज अहमद, मुश्ताक बेगम, गांधी उद्यान निवासी सुनीता गुप्ता, आलमगिरीगंज निवासी मुमताज अहमद की व्यावसायिक संपत्ति को सील किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें