फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधायक की बंटवारे की याचिका पर एसडीएम कोर्ट ने दिया स्टे

Sun, 03 Sep 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विधायक डॉ. एमपी आर्य की बंटवारे की याचिका पर एसडीएम कोर्ट ने स्टे दिया है। न्यायालय का आदेश आने के बाद शनिवार को पुलिस ने विवादित जमीन पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। दूसरे पक्ष को न्यायालय का फैसला आने से पहले यहां निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कचहरी मार्ग के पास स्थित एक जमीन का कुछ हिस्सा विधायक डॉ. एमपी आर्य और उनकी पत्नी पुष्पा देवी गंगवार ने खरीदा था। जमीन के कुछ हिस्से पर उनका अस्पताल बना हुआ है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर विधायक का सहखातेदारों से विवाद चल रहा है। विधायक का आरोप है कि उनके कुछ हिस्से पर दूसरे पक्ष का कब्जा है। कई बार कहने के बाद भी दूसरा पक्ष जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा।
11 अक्तूबर 2022 को उन्होंने बंटवारे की बात कही थी मगर दूसरा पक्ष राजी नहीं हुआ। इस पर उन्होंने एसडीएम कोर्ट में कूरा बंटवारे का वाद दायर किया। विवादित जमीन पर दूसरा पक्ष निर्माण करा रहा है। मामले में एसडीएम राजेश चंद्रा ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के बाद अग्रिम आदेश तक मौके पर स्थिति में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किए जाने के आदेश पारित किया है। स्टे आर्डर जारी होने के बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

-
यह जमीन मैंने रामपाल नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। सहखातेदारों ने रास्ता बंदकर दीवार खड़ी कर दी। भूमि का दाखिल खारिज होने के बाद कूरा बंटवारा कराने के लिए वाद दायर किया गया है। अब तक कूरा बंटवारा नहीं हुआ है। इस मामले में एसडीएम कोर्ट से अपील कर स्टे लिया है। - डॉ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें