फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीई और जेई रात में नहीं छोडेंगे बिजली उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली उपकेंद्रों पर तैनात एसडीई और जेई रात में उपकेंद्र नहीं छोड़ेंगे। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बीच अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि लोकल फॉल्ट दूर करने में देरी और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती और लोकल फॉल्ट के कारण पिछले कई दिनों से उपकेंद्रों पर हंगामा हो रहा है। शिकायतें आ रही हैं कि रात में एसडीई और जेई उपकेंद्र पर पर नहीं रुकते। इससे लोकल फॉल्ट समय पर ठीक नहीं हो पाते और लोगों को अनावश्यक कटौती का सामना करना पड़ता है। इसके इलावा बिलिंग समेत अन्य शिकायतों का भी निस्तारण नहीं हो पाता। अधीक्षण अभियंता ने इसे गंभीरता से लेते हुए आदेश दिया है कि एसडीई और जेई आकस्मिक हालात में ही रात के समय उपकेंद्र छोड़ सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अगर अधिकारी उपकेंद्र पर नहीं मिले तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें