फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडा खाने पर हाथापाई, वकील पर फायरिंग, पुलिस की बाइक को कुचलने की कोशिश

Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर एक होटल में अंडा खाने को लेकर छह युवकों ने वकील से हाथापाई कर उन पर फायरिंग कर दी। वकील ने मेज के नीचे छिपकर जान बचाई। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने उनको कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग फरार हो गए। आरोपियों के पास से असलहे, लाठी-डंडे और कार बरामद कर दो रिपोर्ट लिखी गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम हाईवे के गांव ठिरिया खेतल स्थित ढाबे पर कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर निवासी अधिवक्ता सौरभ गंगवार खाना खाने के लिए बैठे थे। इसी होटल पर मोहल्ला अंसारी चौड़ा खड़जा निवासी अर्जुन उर्फ युवराज और उसके साथी गांव भोलापुर निवासी दीपक गंगवार, थाना शाही के गांव नरखेड़ा निवासी विनय कश्यप, चौड़ा खड़ंजा निवासी रौनक कुमार, भोलापुर निवासी अजय गंगवार, थाना सीबीगंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी शिवकुमार भी खाना खाने बैठे थे।

सौरभ अपने लिए अंडा बनवा रहे थे। ढाबा कर्मी ने गलती से उसे अर्जुन और उसके साथियों के पास पहुंचा दिया। उन्होंने उसे खा भी लिया। इसको लेकर सौरभ गंगवार और अर्जुन के बीच पहले गाली-गलौज, फिर हाथापाई होने लगी। मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा दिया। इसके बावजूद अर्जुन ने अवैध असलहे से सौरभ पर फायरिंग कर दी। उन्होंने मेज के नीचे छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस आने पर आरोपी कार में सवार होकर कस्बे की ओर भागे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने अगरास मोड़ पर पुलिस की बाइक को कुचलने की कोशिश की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी कार लेकर कुरतरा होते हुए सतुईया गांव में घुस गए। सामने से बग्गी आने की वजह से कार रुक गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अजय गंगवार और चालक शिव कुमार फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सौरभ गंगवार और चौकी प्रभारी राजेश कुमार की ओर से दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें