भारत स्काउट गाइड की ओर से आयोजित गुलाब राय इंटर कॉलेज व रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से जीआरएम गेट पर शर्बत बांटा गया। शुभारंभ जिला स्काउट सचिव व प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय और जिला स्काउट संगठन कमिश्नर हरिलाल शर्मा ने शर्बत बांटकर किया। आयोजन में जिला स्काउट प्रतिनिधि यूपी सिंह, जिला स्काउट मास्टर अजय कुमार अग्निहोत्री, ओमवीर सिंह, महेश पांडेय, संजय सक्सेना, अशोक कुमार वशिष्ठ, आलोक कौशल, संतोष अवस्थी, सतीश, रमेश, सर्वेश, निरंकार आदि का सहयोग रहा। इस दौरान गाइड कैप्टन गुरजीत कौर, उन्नति, नेहा, पूजा, शिवानी, साक्षी, अभिषेक, गोपाल, मृत्युंजय, अभिजीत, अभिनव सक्सेना, गौरव आदि विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।