बरेली। शाहजहांपुर से मथुरा के लिए पार्सल की गई स्कूटी पांच दिन बाद भी मथुरा नहीं पहुुंच सकी। उपभोक्ता ने शिकायत की तो रेलवे की ओर से सफाई दी गई कि स्कूटी 13 जून को बरेली जंक्शन से काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में लोड कर दी गई थी।
शाहजहांपुर के मोहल्ला नई बस्ती दलेलगंज निवासी अभय शुक्ला ने शाहजहांपुर से मथुरा के लिए 12 जून को स्कूटी ट्रेन से पार्सल के जरिये भेजी थी। 12 जून को ही शाहजहांपुर स्टेशन से स्कूटी 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस में लोड कर दी गई। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर इसे यहां प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर उतार लिया गया। 17 जून तक स्कूटी मथुरा नहीं पहुंची तो अभय शुक्ला ने डीआरएम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद रेलवे की ओर से कहा गया कि स्कूटी 13 जून को 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन के जरिये मथुरा के लिए लोड कर दी गई। इधर, स्कूटी भेजने वाले अभय का कहना है कि 17 जून तक स्कूटी मथुरा नहीं पहुंची है।