फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। छात्रा से स्कूल जाते आते समय छेड़खानी की गई। विरोध पर आरोपी ने छात्रा के पिता की पिटाई की। दोस्त के बचाने पर उसे भी पीटा। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से गांव पिपरिया दुलई, हाल अशोक कॉलोनी के अंश प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। पुत्री के स्कूल जाने और घर आने पर रास्ते में आरोपी अंश छेड़खानी करता है। मंगलवार को स्टेशन चौराहा के समीप मिले अंश प्रताप सिंह से घटना का विरोध किया। आरोप है कि तब नशे में आरोपी ने उसकी पिटाई की। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि कोतवाली पुलिस को विवेचना के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें