फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बंद रहेंगे स्कूल

Thu, 18 Dec 2014 12:20 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आला हजरत के उर्स के मद्देनजर 19 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने आला हजरत के उर्स के समापन पर शुक्रवार को सरकारी और गैर सरकारी समेत समस्त विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रभारी बीएसए विशु गर्ब्याल और डीआईओएस आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि परिषदीय, राजकीय या शासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के जो कर्मचारी इस दिन आला हजरत के कुल शरीफ में शामिल होना चाहते हैं, वह शामिल हो सकते हैं। उधर, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन ने भी शुक्रवार को समस्त स्कूल बंद रखने की घोषणा की। एसोसिएशन पदाधिकारी पारस अरोड़ा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से एक दिन की छुट्टी की गई है लेकिन बिशप कोनरॉड स्कूल में 18 और 19 दिसंबर को छुट्टी की है। एक दिन की छुट्टी एसोसिएशन से जुड़े सभी स्कूल रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें