फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छात्रा की हत्या: बोरी में बंद मिली लाश, नौ जनवरी से थी लापता, बेटी का हाल देख बेसुध हुई मां

Tue, 24 Jan 2023 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

किशोरी पड़ोसी गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। नौ जनवरी को वह कॉलेज गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
शव को देख बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा का शव बोरे में बंंधा मिला है। किशोरी इंटर की छात्रा थी। वह 15 दिन से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर छात्रा की मां बेसुध हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

नौ जनवरी से लापता थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक किशोरी पड़ोसी गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। 10 जनवरी को वह कॉलेज गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन छह दिनों तक उसे तलाश करते रहे, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 15 जनवरी को पुलिस को तहरीर दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसे थाने से लेकर पुलिस चौकी तक दौड़ाया गया। उसके बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मंगलवार सुबह करीब सात बजे किशोरी का शव गांव से कुछ दूरी पर गड्ढे में बोरे में बंद मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।  एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें