बरेली। जिला शुल्क समिति की बैठक तीन जून के बजाय अब पांच जून को होगी। समिति में भी बदलाव कर दिया गया है। इसमें दो नए चेहरों को शामिल किया गया है।
डीएम नितीश कुमार ने सदस्य सीए मोहित टंडन की जगह सीए मनोज मंगल को शामिल किया है। इसी तरह सेंट मारिया की प्रधानाचार्या की जगह समिति में पदमावती अकादमी के प्रबंधक और इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा को शामिल किया है। अभिभावक सदस्य के रूप में अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर किशोर सक्सेना समिति में बने रहेंगे। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता और डीआईओएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी भी समिति में शामिल रहेंगे। इधर, फीस माफी के संबंध मेें स्कूलों ने भी अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। सिर्फ पांच स्कूलों की ओर से ही प्रस्ताव आए हैं। बैठक में लॉकडाउन काल के दौरान फीस में छूट समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।