गूला गांव में जांच को पहुंचे अधिकारी व अन्य।
मीरगंज। गांव गूला के उच्च प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी तोड़कर गेट पर ताला लगा दिया गया। मामले में प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा ने बताया कि 20 मई को ग्रीष्म अवकाश के बाद 25 जून को शासन के निर्देशानुसार स्कूल खोलने पहुंचीं तो वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल की चाहरदीवारी तोड़कर उसमें गेट लगाकर ताला डाल दिया है। इससे सरकारी संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मीरगंज देशदीपक सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। संवाद