फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल बाद में तय हुआ... बाजार पहले ही खुल गए

विज्ञापन
गैर आवश्यक सामान की खुली दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मिठाई-झाड़ू समेत श्यामगंज में खुल गई ज्यादातर दुकानें
विज्ञापन

रास्तों पर भी उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी का अता-पता नहीं

बरेली। सोमवार रात शासन की ओर ले लॉकडाउन- 4 की गाइड लाइन आने के बाद जिला प्रशासन और व्यापारी संगठनों की बैठक में यह मंगलवार को तय होना था कि शहर का बाजार कैसे खुलेगा लेकिन प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था होने से पहले ही शहर का ज्यादातर बाजार खुल गया। लॉकडाउन लागू होने के पहले ही दिन से पाबंदियों में कसमसा रहे श्यामगंज में सबसे ज्यादा उसकी धज्जियां उड़ाई गईं। सड़कों पर भी एकाएक भीड़ बढ़ गई। हालांकि पुलिस फिर भी तमाशबीन बनी रही।

श्यामगंज: झाड़ू और दोना-पत्तल की भी खुल गईं दुकानें

श्यामगंज में अभी तक थोक दुकानें खुल रही थीं लेकिन मंगलवार को सुबह ही दोना-पत्तल, झाडू समेत वे सारी दुकानें खुल गईं जिनका खुलना जरूरी नहीं था। अमर उजाला की टीम ने इन दुकानों पर मौजूद व्यापारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वे झिझककर पीछे हट गए। थोक सामान की दुकानों पर भी न व्यापारी खुद सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे न दुकान पर ग्राहकों की भीड़ पर उनका ध्यान था। दुकानों पर भीड़ आम दिनों से काफी ज्यादा थी फिर भी चेकिंग करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

मिठाई की दुकानों पर भीड़, जनरल स्टोर भी खचाखच

शहर में कई इलाकों में मिठाई की दुकानें भी खोल ली गईं। मिठाई वालों ने डीएम की बैठक पूरी होने और शेड्यूल जारी करने का भी इंतजार नहीं किया। श्यामगंज चौकी के पास अजंता स्वीट्स की दुकान खुली हुई थी। हालांकि गेट पर बड़ा बोर्ड भी लगा था कि मिठाई की सेल नहीं हो रही है। सिर्फ दूध-दही जैसी जरूरी चीजें मिलेंगी। कोतवाली के सामने कई जनरल स्टोर पर भी दिन भर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं।

ट्रैफिक बढ़ा तो चालान काटने में जुटी पुलिस

दुकानें खुलीं तो सड़कों पर भी वाहनों की बेहिसाब भीड़ बढ़ गई। ऐसे में पुलिस ने दुकानों के खुलने पर फोकस खत्म करके धड़ाधड़ वाहनों के चालान काटे। बाइकों व कार वालों को पुलिस ने नहीं बख्शा। कई लोग अपने जाने की वजह बताते और कागजात दिखाते रह गए पर पुलिस ने सो शल डिस्टेंसिंग व अन्य वजहों को लेकर चालान कर ही दिए।

कुतुबखाना बाजार में सेंवई बिकीं, धर्मकांटे पर कूलर

कुतुबखाना बाजार में सेंवई की दुकानें खुली हुई थीं। हालांकि ग्राहक नदारद थे। दुकानदार सलीम ने बताया कि सुबह के वक्त ही कुछ खरीददारी हो गई थी। बताया कि इस बार ईद भी फीकी रहने की उम्मीद है। वहीं, प्रमनगर के धर्मकांटा चौराहे पर कूलर का शोरूम खुला था। यहां ग्राहकों की भीड़ लगी थी। पड़ोस में एक बुटीक भी खुला मिला।

मंगलवार को लोग और दुकानदार कुछ गलतफहमी में रहे। इस मामले में स्थानीय गाइडलाइन जिलाधिकारी को ही तय करनी है। पुलिस उसका पालन कराएगी। जो दुकानें खोलना व्यवस्था में शामिल होगा वह खोली जाएंगी। पुलिस का प्रयास रहेगा कि कहीं ज्यादा भीड़ न लगे। अनावश्यक रूप से घूमने वाले भी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में आएंगे। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें