एसएसपी को सूचना देकर बुलाई पुलिस, हिरासत में लिए गए
बरेली। मुंशीनगर में युवक-युवती को किराये के घर में देख आसपास के लोगों ने एसएसपी को सैक्स रैकेट की सूचना देकर उन्हें घर में बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके घर वालों को सूचना दी है। मंगलवार रात करीब दस बजे मुंशीनगर में रहने वाले लोगों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को घर में सैक्स रैकेट चलने की सूचना देकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इस पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि घर में दो-तीन लड़के किराये पर रहते हैं और रोजाना ही लड़कियां वहां आती हैं। मंगलवार को लड़की पहुंची तो उन लोगों ने पुलिस बुला ली। इस पर पुलिस घर में मौजूद शास्त्रीनगर की लड़की और बिशारतगंज के लड़के को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शहर के एक अस्पताल में साथ काम करते हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है।