नवाबगंज। जहां एक ओर सरकार शुद्ध वातावारण बनाने को लेकर तरह तरह की योजना का संचालन कर रही है। वहीं, नगर पालिका के सफाई कर्मी प्रतिदिन सुबह को नगर के बीचो-बीच कूड़ा जलाकर हवा को जहरीली बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस मामले को लेकर पहले भी कस्बेवासियों ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन निर्देश मिलने के बाद भी लापरवाही जारी है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें कोई कूड़ा जलाने का दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। संवाद