फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेखौफ दौड़ रहे रेत भरे डंपर, हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर सुबह-शाम रेत से भरे डंपरों की आवाजाही राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। उत्तराखंड से रेत भरकर आने वाले करीब दर्जन भर डंपर रोजाना शीशगढ़ की ओर से इस मार्ग से गुजरते हैं। तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय डंपरों की आवाजाही अधिक रहती है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में संबंधित विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें