फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मावा, बर्फी और पनीर के नमूने फेल

Sun, 05 Jul 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के दो मिठाई विक्रेताओं के मावा, बर्फी और पनीर के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। वार्ड आठ निवासी अभिषेक गोस्वामी ने 24 अप्रैल को शिकायत की थी। इसमें बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में पिन्नी खाने से एक बच्ची सहित नौ महिलाएं बीमार हो गईं। पिन्नी में परोसा गया मावा खाने से यह समस्या हुई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धर्मपाल स्वीट्स और रंजीत स्वीट से नमूने लिए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि झांसी लैब में जांच के बाद सभी नमूने मिलावटी पाए गए। दोनों दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बेहतर रखने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें