बरेली। वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलदीप यादव ने कहा कि संगठन में लंबे से खींचतान चल रही थी, इसलिए जोनल और जिला इकाईयाें का अस्थाई पुनर्गठन कर दिया है। इसके तहत बरेली जोन में सुखदेव गंगवार अध्यक्ष, प्रेमसिंह पाल-मंत्री, रितु अग्रवाल व सुनील कनौजिया- उपाध्यक्ष, अनिल तिवारी- संरक्षक, जिला इकाई में सुनीता सक्सेना- संरक्षक और जावेद वसी- मंत्री बनाए गए हैं।