फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में सैफ व फ्रॉग रेस में अगम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाल दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को स्टेडियम रोड स्थित कैंब्रेज स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कक्षा प्रीएनसी के सैफ हसन, एनसी के मोहम्मद आहिल, केजी के अर्सलान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में कक्षा प्रीएनसी के अगम कुमार, एनसी की जारा खान व केजी के अहमद खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलून दौड़ में कक्षा चार की मायशा, लैमन दौड़ में कक्षा पांच के मोहम्मद फरहान विजेता रहे। स्किपिंग दौड़ और नीडिल दौड़ में कक्षा सात की यूविका ने बाजी मारी। ड्रेस अप दौड़ में कक्षा आठ के आयुष ग्वाल ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्य अतिथि एडवोकेट बीके कोचर व प्रबंध निदेशक डॉ. केए वार्ष्णेय ने मेडल तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सेवानिवृत्त सीओ सिटी जगदीश अरोरा ने किया। इस दौरान डॉ. नवनीत कृष्ण वार्ष्णेय, अभिनीत, वंदना, डॉ. प्रतीक्षा वार्ष्णेय, साधना चौहान, मानसी अरोरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें