फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे का संरक्षा ऑडिट, पश्चिम मध्य रेलवे की टीम ने परखा 90 किमी रेलखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिम मध्य रेलवे की उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को बरेली सिटी-कासगंज रेलखंड का संरक्षा ऑडिट किया। 90 किमी के रेलखंड में कई रेलवे स्टेशनों, क्रॉसिंग और पावर केबिन का गहन निरीक्षण किया। रेलखंड के बड़े व छोटे पुलों के साथ आबादी वाले इलाकों का भी निरीक्षण किया। प्रारंभिक ऑडिट में सब कुछ ठीक पाया गया है। संरक्षा ऑडिट टीम की विस्तृत रिपोर्ट बाद में आएगी।
विज्ञापन

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की टीम प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार के साथ सोमवार रात ही बरेली पहुंच गई थी। मंगलवार सुबह से संरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया गया। इस दौरान इंटरलॉक क्रॉसिंग, नॉन इंटरलॉक क्रॉसिंग, छोटे-बड़े पुलों, गैंग, कर्व, प्वाइंट क्रॉसिंग, दुर्घटना सहायता ट्रेन, दुर्घटना चिकित्सा सहायता ट्रेन को देखा। बरेली सिटी-कासगंज के बीच बमियाना, बदायूं, उझानी और कासगंज स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर जगराम मीणा, मुख्य इंजीनियर (सामान्य) सौरभ मिश्रा, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक वर्मा समेत विश्वरंजन, आरएन लोखड़े, अंकित सिंघाई और इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू आदि टीम के साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें