फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सद्भावना पुलाव के स्टाल बने एकता की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सद्भावना पुलाव के स्टाल शनिवार को एकता की मिसाल बन गए। सभी जाति-धर्म के लोग पहुंचे। आम आदमी से लेकर खास तक, सभी ने स्टाल तक पहुंचकर पुलाव का स्वाद चखा। साझा संस्कृति की मजबूत झलक दिखाई। इस तरह के आयोजन बार-बार करने की वकालत की। यह भी कहा कि एक लाख से अधिक लोगों ने एक-एक मुट्ठी चावल देकर बता दिया कि शहर के बाशिंदे हर अच्छे काम में आगे बढ़कर जुड़ते हैं और जुड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


आपसी मेलजोल और भाईचारा बना रहे, यही इस आयोजन का संदेश है। - पंकज कुमार गुप्ता, डेलापीर
लोगों ने चावल देकर सद्भावना का जो संदेश दिया है, उससे शहर का सम्मान बढ़ा है। - राहुल वर्मा, जोगी नवादा
इस तरह के आयोजन में शहर का प्रत्येक परिवार भागीदार बने। इससे दूरियां मिटेंगी। - चांदनी गुप्ता, डेलापीर
हर जाति-धर्म के लोग सद्भावना पुलाव खाने आए। इससे सौहार्द की भावना को बल मिला। - आदित्य वार्ष्णेय, बदायूं
मैं विद्यार्थी हूं। मैंने आज यह समझा कि मिलजुलकर रहने से ही देश की तरक्की होगी। - जगतराम, फरीदपुर
मैं बदायूं से डेलापीर आया था। यहां मैंने अपने दोस्तों के साथ सद्भावना पुलाव स्वाद लिया। - साहिल दुबे, बदायूं
ऐसे आयोजन से सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है। सबके सुख-दुख में भागीदारी की प्रेरणा मिलती है। - मोहित सक्सेना, बिहारीपुर
डेलापीर में सद्भावना पुलाव का वितरण करके मैंने एकजुटता की भावना को महसूस किया। - सोनू श्रीवास्तव, चंद्रपुर
आयोजन के नाम से ही यह संदेश मिलता है कि मिलजुल कर रहेंगे तो आपकी पहचान बढ़ेगी। - श्लोक तिवारी, बरेली
शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला का शुक्रिया। यह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। - डॉ. अनीस बेग, शाहजहांपुर रोड
मिलकर रहने की प्रेरणा मिली। जरूरतमंदों के लिए मिलकर काम किए जाने की जरूरत है। - इंतखाब हुसैन, पुराना शहर
पहल अच्छी है। आयोजन से सभी को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है। - फसाहत, गढ़ी चौकी
सबकी भागीदारी ने अमर उजाला की मुहिम को यादगार बनाया। गर्व है कि मैं भी इसमें शामिल रहा। - डॉ. आकाश गंगवार, सौ फुटा रोड
मैंने डीडीपुरम में सद्भावना पुलाव का स्वाद चखा। मैं चाहता हूं कि ऐसे आयोजन हर साल हों। - डॉ. देशदीपक, पशु चिकित्साधिकारी फरीदपुर
सद्भावना पुलाव आयोजन ने जहां लोगों का आपसी जुड़ाव बढ़ाया, वहीं जरूरतमंदों को भोजन भी मिला। - ऋषभ मित्तल, गांधीनगर
शहर की साझा संस्कृति की महक दूर तक पहुंची। मैं भी इसमें भागीदार रहा। मुझे इसकी खुशी हुई। - डॉ. निशांत, लाल फाटक रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें