फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर सचिन गिरफ्तार, सरिया काटकर हवालात से हुआ था फरार

Sat, 09 Mar 2024 10:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गैंगस्टर सचिन सैनी 23 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव के साथ सदर हवालात से फरार हो गया था। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित का अभी सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी सचिन सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सदर हवालात की खिड़की का सरिया काटकर फरार हुए सीबीगंज क्षेत्र के गैंगस्टर सचिन सैनी को कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव का अभी सुराग नहीं लगी है। 

विज्ञापन


23 फरवरी को बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। दोनों को सदर हवालात में रखा गया था। इस दौरान दोनों ने आरी के ब्लेड से हवालात की खिड़की में लगी सरिया काट दी और फरार हो गए। 

सरिया काटने में मदद करने वाली अंकित यादव की पत्नी आशी और दोस्त बृजमोहन को पुलिस ने पिछले दिनों जेल भेज दिया था। अंकित और सचिन की तलाश कर रही थी। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि सचिन सैनी को चौपुला के पास पुलिस ने एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सचिन शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल इस्तेमाल नहीं, मुखबिरी से मिला सचिन
सचिन और अंकित पुराने अभ्यस्त अपराधी हैं। फरार होने के बाद से ही दोनों मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसलिए पुलिस को इनकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र की मदद लेनी पड़ी। सटीक मुखबिरी से सचिन पकड़ा जा सका। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि अंकित भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें