फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि ने परीक्षाएं देने के लिए योग प्रमाणपत्र किया जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार से परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं संबद्ध कॉलेजों में कराई जाएंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए योग प्रमाणपत्र लेना भी जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन

राज्यपाल स्तर से विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन शपथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी विद्यार्थियों को लिंक भेजकर ऑनलाइन योग की शपथ दिलाने में जुटे हुए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से शिक्षक विद्यार्थियों को कॉल करके योग के अभियान में प्रतिभाग करने के लिए कह रहे हैं। इसी क्रम में अब लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से परास्नातक सम सेमेस्टर के प्रवेशपत्रों के साथ योग प्रमाणपत्र लेना जरूरी कर दिया है। वेबसाइट पर प्रवेशपत्र के साथ योग प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का निर्देश लिखा गया है। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि ऑनलाइन योग शपथ दिलाने में रुविवि प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अब तक दो लाख से अधिक लोग शपथ ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें