बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में दो पालियों में पांच दिन पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर (विवि व संबद्ध कॉलेजों) में 22 से 31 अगस्त तक विद्यार्थियों का पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा। परीक्षा अवधि में किसी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। संवाद
विवि में नहीं किया जा रहा कार्य अवधि का पालन, जारी किया पत्र
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कार्य अवधि का पालन विभिन्न स्तर से नहीं किया जा रहा है। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार विवि के प्रशासनिक और शैक्षणिक विभागों की कार्य अवधि 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। वहीं, अपराह्न एक से दो बजे तक लंच का समय दिया गया है। इसके बाद भी विभिन्न स्तर से इस कार्यावधि का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सभी इस नियम का कड़ाई से पालन करें। संवाद