फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि ने जारी की मुख्य परीक्षा के केंद्रों की फाइनल लिस्ट

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौ जिलों के 317 महाविद्यालयों में बनाए गए सात सौ से अधिक महाविद्यालयों के सेंटर

विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आगामी मुख्य परीक्षा 2020 के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस दौरान नौ जिलों बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, जेपी नगर, बिजनौर, संभल आदि के करीब 317 महाविद्यालयों में सात सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। साथ ही सभी महाविद्यालयों को अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के लॉगिन आईडी और पासवर्ड विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम में 15 फरवरी तक हर स्थिति में जमा करने को कहा गया है। ऐसा ना करने पर परीक्षा केंद्रों पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपनी मुख्य परीक्षा 2020 के लिए नौ जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। इस दौरान बरेली में 47, पीलीभीत में 22, बदायूं मेें 27, रामपुर में 22, शाहजहांपुर में 23, मुरादाबाद में 44, जेपी नगर में 33, बिजनौर में 65, संभल के 26 कॉलेजों में करीब सात सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें