फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में जानलेवा बना बुखार, दो बच्चों सहित एक महिला की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्चा काउंंटर पर लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/संसारपुर। जिले में बुखार से मंगलवार को दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई। संसारपुर कस्बे में दो दिन में तीन मौतें होने से बुखार के मरीजों से लेकर उनके परिवार वाले दहशत में हैं। उधर, मोहम्मदी के सरैंया में भी एक किशाेर की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

संसारपुर कस्बा में मंगलवार को कस्बा निवासी 32 वर्षीय काशिफ़ा पत्नी फ़ारुख की मौत हो गई। फारूख ने बताया कि पत्नी पिछले तीन दिन से बुखार की चपेट में थी। इसके अलावा हबीब की 13 वर्षीय पुत्री मेहरकशा की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर, कस्बा निवासी रामवती, विमला देवी, सुशील, मजहर निवासी बोझिया एवं संसारपुर निवासी बदरुनिशा, अनस सहित कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
मोहम्मदी। मोहल्ला सरैया में मंगलवार को 11 वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत हो गई। रविउल्ला ने बताया कि 11 वर्षीय पुत्र रेहान को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज कस्बे के ही निजी अस्पताल में कराया गया। फायदा न होने पर शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 30 वर्षीय रिजवान अली, 34 वर्षीय रिजवान मंसूरी, 28 वर्षीय फैज आलम, 25 वर्षीय फैज आलम एवं केहुआ निवासी सूर्य पाल सिंह डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। पूर्वी लखपेड़ा निवासी शहबाज खां आदि प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला सरैंया में मिला मलेरिया का एक मरीज
मोहम्मदी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि नालों में गंदगी है। बुखार के मरीजों की जानकारी होने पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई। इसमें एक मरीज में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई।


10 एलकेएच 35,36

जिला अस्पताल आने वाला
हर आठवां मरीज बुखार का
लखीमपुर खीरी। जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि अस्पताल आने वाला हर आठवां मरीज बुखार से ग्रसित है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1264 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें मलेरिया के संभावित मरीज 240 और डेंगू के 72 थे। लक्षण के आधार पर 240 मरीजों की मलेरिया और 72 मरीजों की डेंगू जांच के लिए लिखा गया। इनमें से कई मरीज ऐसे भी हैं जो विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं। संवाद
विज्ञापन







जिले में अब तक मिले कुल मरीज

डेंगू-69
मलेरिया-268
एईएस-33

जिला अस्पताल के पर्चा काउंंटर पर लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें