बरेली। एक हिंदूवादी संगठन के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में होने की सूचना वायरल कर हंगामा किया। हालांकि वह खुद थोड़ी देर में मौके से चले गए। होटल संचालक ने रुपये लेनदेन का मामला बताया है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि यहां नाबालिग छात्राओं को कुछ लड़के फुसलाकर लाते हैं। यहां आने वाले जोड़ों से घंटे के हिसाब से रुपये लिए जाते हैं। दोपहर में कुछ देर भीड़ लगाकर व हंगामा कर संगठन के लोग चले गए। उन्होंने किसी अधिकारी से लिखित शिकायत भी नहीं की। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। ब्यूरो