फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब बदलवाने के पीछे आरएसएस की साजिश : तौकीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने संगठन के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जारी वीडियो बयान में कहा है कि मुसलमानों को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की ओर से मुस्लिम लड़कियों का मजहब बदलवाने की मुहिम चलाई जा रही है। उनकी शादियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो बयान में मौलाना ने कहा है कि इस तरह के बहुत से लोग उनके पास भी आते हैं, लेकिन हमने इस पर पाबंदी लगा रखी है। इश्क में या किसी और लालच में कोई मजहब कुबूल करने की बात करता है तो ऐसे लोग उन्हें स्वीकार नहीं। बिना किसी लालच या मकसद के कोई आता है तो अलग बात है। कहा कि खामोश मुहिम चलाकर मुस्लिम इलाकों में मुसलमानों से ही नशा बिकवाकर उन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा है।
काम-धंधे छोड़कर मुस्लिम नौजवान देर रात तक नशे के पीछे भागते हैं। उन्हें घर के हालात की जानकारी नहीं होती। वे अपनी बहन-बेटियों पर नजर नहीं रख पा रहे हैं। उनको सही रास्ते पर लाने के लिए मस्जिदों के इमामों को तकरीर करने के अलावा घर-घर जाकर सुधार की मुहिम चलानी पड़ेगी। समाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें