फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स पर पांच करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिया और दरगाह के पास लगे अस्थायी बाजार में जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

बरेली। उर्स-ए-रजवी के मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन बरेली आए। उन्होंने उर्स में शिरकत करने के साथ ही यहां जमकर खरीदारी भी की। आला हजरत दरगाह जाने वाली गली और उर्स स्थल इस्लामिया मैदान पर लगे अस्थायी बाजार में तीन दिवसीय उर्स के दौरान करीब पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
सबसे अधिक खरीदारी मजहबी किताबों की हुई। आला हजरत की लिखी किताबों की ज्यादा मांग रही। साथ ही मुफ्ती आजम आजम हिंद और ताजुश्शरिया के लिखे फतवों की किताबें भी खूब बिकीं। दुकानदार इश्तियाक अहमद ने बताया कि अनुमान के अनुसार करीब 3.50 करोड़ की किताबें ही बिक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चादर, फूल, अगरबत्ती और शीरीनी की बिक्री जमकर बिक्री हुई। सुरमा, इस्लामी तुगरे, ईद-मिलादुन्नबी के झंडे व बैनर, कैप, जानमाज, इत्र आदि का कारोबार करीब एक करोड़ से अधिक का हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें