फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के 4.90 लाख रुपये बाइक की डिकी से गायब

Wed, 01 Jul 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जमीन के रुपये देने जा रहे खरीदार के 4.90 लाख रुपये बाइक की डिकी से गायब हो गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर प्रेम शंकर ने अपनी जमीन महावीर सिंह और राजवीर सिंह को बेची थी। मंगलवार को 4.90 लाख रुपये देने का निर्णय हुआ था। महावीर सिंह से 4.90 लाख रुपये लेकर राजवीर सिंह मीरगंज पहुंचे। प्रेम शंकर ने उनको सत्यम की दुकान पर बुलाया। बारिश रुकने पर राजवीर सिंह ने बाइक की डिकी देखी। डिकी से 4.90 लाख रुपये गायब मिले, जिसकी जानकारी उन्होंने महावीर सिंह को दी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि टीम आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें