फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 46.42 करोड़, एस्टीमेट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 100 मार्गों के निर्माण के लिए 46 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट तैयार किए हैं। बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों में करीब 128 किलोमीटर लंबाई की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बरेली जिले की 174 सड़कों के 5.96 किलोमीटर हिस्से बाढ़ में बह गए। एस्टीमेट के मुताबिक इनके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये व्यय होंगे। शाहजहांपुर जिले में 42 सड़कों के 46.80 किलोमीटर हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन सड़कों को ठीक कराने के लिए 22 करोड़ 34 लाख रुपये के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। पीलीभीत जिले में 75 किलोमीटर लंबी 22 सड़कें बाढ़ में बह गईं। इनके लिए 19 करोड़ 14 लाख रुपये का एस्टीमेट है। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जैसे ही मंजूरी मिलेगी, मार्गों के क्षतिग्रस्त हिस्से का नवीनीकरण शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें