फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोक निर्माण विभाग की दो सड़कों के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग की तीन सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन की मंजूरी मिल गई है। इनके लिए 26 करोड़ रुपये व्यय होंगे। फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग के नवीनीकरण के लिए 824.24 लाख रुपये मंजूर किए गए। पहली किस्त के रूप में 89.84 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। रंपुरा-अलीगंज-सिरौली मार्ग के 15वें किलोमीटर से 41वें किलोमीटर तक सामान्य मरम्मत के साथ 26 किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण के लिए 1166.68 लाख रुपये की स्वीकृति जारी हुई है। इसमें 127.17 लाख रुपये आवंटित हो गए हैं। मंडनपुर-जवाहरपुर-वारिस पट्टी होते हुए उधमसिंह नगर की सीमा तक 15 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 633.60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 69.06 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि स्वीकृति का सिलसिला जारी है। निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें