फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद आरपीएफ के सिपाही ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। किराये के मकान में रह रहे आरपीएफ के सिपाही मनदीप ने सल्फास खाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में फोन पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी थाना क्षेत्र के गांव पाई निवासी मनदीप (27) तीन साल से सीबीगंज के डेमू शेड चौकी में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी इज्जतनगर स्टेशन पर थी। एक माह से वह सीबीगंज के स्लीपर रोड पर भाजपा नेता राजन श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रह रहे थे। वह पत्नी को भी ले आए थे। दस दिन पहले वह घर गए थे। पत्नी को वहीं छोड़कर अकेले लौटे थे। बृहस्पतिवार से मनदीप की तीन दिन के लिए गोरखपुर में प्रशिक्षण ड्यूटी लगा दी गई थी। बुधवार शाम वह कमरे के पास में स्थित दुकान पर पहुंचे। वहां से कोल्डड्रिंक, दही व मट्ठे का पैकेट लिया। बताते हैं कि रात में उन्होंने सल्फास खा लिया।
बृहस्पतिवार सुबह दूधिया वहां पहुंचा। बार-बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो वह लौट गया। 24 घंटे बाद भी मनदीप बाहर नहीं निकले तो शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा। वहां मनदीप औंधे मुंह बिस्तर पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो काफी पहले उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि पांडेय वहां पहुंचे तो कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, सल्फास का पाउच व गिलास पड़ा था। मनदीप के परिवार में पत्नी मुस्कान, एक साल का बेटा देवांश, भाई अमित और मां नरेश देवी हैं।
मनदीप ने आठ माह पहले भी पत्नी मुस्कान से कहासुनी के बाद वीडियो कॉलिंग पर कहा था कि मैं मरने जा रहा हूं और गले में फंदा डालकर वह पेड़ से लटक गए थे। इसी बीच मुस्कान ने उसके साथी सिपाही को फोन कर घटनाक्रम से अवगत कराया तो उन्होंने उसे बचा लिया था। मनदीप शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होती रहती थी।
प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है। सिपाही की सेवा संबंधी कोई समस्या नहीं थी। उसे प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर जाना था, लेकिन पारिवारिक क्लेश के कारण वह वहां भी नहीं गया। - ऋषि पांडेय, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें