फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह ट्रेनों के रूट बदले, अब बरेली नहीं आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस को भी टनकपुर के स्थान पर भोजीपुरा से चलाया गया
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से सात ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। इनमें छह का रूट बदला गया है। 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस को एक बार फिर से भोजीपुरा से टनकपुर के बीच निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को यह ट्रेन टनकपुर की बजाय भोजीपुरा से ही वापस कर दी गई।
विज्ञापन

रोजा में ब्लॉक के कारण रेलवे ने छह ट्रेनों का निरस्तीकरण वापस लेते हुए इनका संचालन बरेली-शाहजहांपुर-रोजा के स्थान पर रामगंगा-बरेली सिटी-पीलीभीत-सीतापुर रूट से करने का निर्णय लिया था। ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था। इन ट्रेनों का जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन पर ठहराव भी था, लेकिन बारिश के कारण इन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। अब 15529/30 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 24 जुलाई से 31 अगस्त तक, 15621/22 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 जुलाई से एक अगस्त तक, 14009/10 मोतिहारी-आनंद विहार-मोतिहारी एक्सप्रेस 21 जुलाई से तीन अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के स्थान पर बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंटर-गाजियाबाद और वापसी में रामगंगा-बरेली सिटी-पीलीभीत-सीतापुर के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें